KCG

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, दो दिनों में 6 प्रकरण दर्ज

खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खैरागढ़ यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल छह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने के दो मामलों में कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों को न्यायालय में पेश किया गया जहां संबंधित वाहन चालकों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया वहीं 27 अक्टूबर को इसी धारा के तहत चार अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन प्रकरणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील की है। साथ ही वाहन चलाते समय वैध दस्तावेज साथ रखने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page