Uncategorized

शरद पूर्णिमा पर दाऊचौरा के शीतला धाम में होगा भव्य जगराता और भंडारा का आयोजन

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार 6 अक्टूबर को माँ शीतला मंदिर दाऊचौरा में भव्य जगराता और भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर सेवा समिति एवं चंदवानी परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि दोपहर 1 से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक मुसरा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जगराता प्रस्तुत किया जाएगा। ठीक रात 12 बजे शरद पूर्णिमा की महाप्रसादी स्वरूप खीर का वितरण किया जाएगा। संयोजक सूरज देवांगन ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर होने वाला यह वार्षिक आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page