
खैरागढ़। अमलीपारा स्थित वेसलियन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर 18 नवंबर बुधवार को बाल दिवस समारोह एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विद्यालय परिसर में प्रारंभ होगा। प्राचार्य एस.मसीह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों की सहभागिता और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, सृजनात्मकता एवं नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य एस.मसीह ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव बाल वर्ग से गीतव्य पराग तुरे एवं बालिका वर्ग से तुलेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
