KCG

विरोध-प्रतिरोध के बाद खैरागढ़ में शिव सैनिकों की हुई घर वापसी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विरोध-प्रतिरोध के बाद खैरागढ़ में शिव सैनिकों की घर वापसी हो गई हैं। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले शिवसेना शिंदे गुट छोड़ अलग हुये शिव सैनिकों ने फिर शिव सेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है वहीं बैठक में किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष व राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कमल सोनी ने शिवसेना शिंदे गुट का गठन करते हुये श्रीराम राम ठाकुर को जिला अध्यक्ष, पंकज साहू को शहर अध्यक्ष, गौरव मिश्रा को जिला महासचिव, भानु प्रताप वर्मा को किसान सेना जिला अध्यक्ष, धनराज राजपूत को सचिव, चंद्रेश कौशल को शहर उपाध्यक्ष, मुकेश सेन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कमल सोनी, श्रीराम ठाकुर, पंकज साहु, मुकेश श्रीवास,गौरव मिश्रा, भानु प्रताप वर्मा, धनराज राजपूत चन्देश कौशल, देव साहु, कमल नारायण, पलटु कन्डरा,शाहिल, राजा आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page