Uncategorized

विद्युत ठेका कर्मी के मौत मामले में एई और जेई को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

मामला इस प्रकार है कि शनिवार 26 अक्टूबर को खैरागढ़ नगर के मोंगरा पुल के पास नर्मदा निवासी ठेकेदार बीआर सिन्हा के द्वारा बिजली खंभा लगाने का काम कराया जा रहा था जहां जेठूराम पिता राम कृष्ण जंघेल उम्र 27 वर्ष निवासी भरदागोंड़ तथा भागवत उम्र 29 वर्ष ग्राम जिराटोला काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दोनों युवक खंभे पर चढ़े हुये थे और करंट की चपेट में आते ही दोनों जमीन पर गिर गये। घटना दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास हुई थी। आनन-फानन में घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण परिहार ने दोनों घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया था।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page