Advertisement
पॉलिटिक्स

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय का किया घेराव

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. धान खरीदी के नाम पर अनदाता किसानों के साथ हो रही वादा खिलाफी एवं जिले में अवैध रूप से संचालित कार्यों पर लगाम लगाने के लिये तहसीलदार छुईखदान को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर 7 दिनों के भीतर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय खैरागढ़ का घेराव करेगी। अन्नदाताओं का धान समर्थन मूल्य में 3100 रुपए में एकमुश्त खरीदा जाए जिसका भुगतान पंचायत स्तर कराया जाये जिससे किसानों को बैंक आने जाने में परेशानी ना हो। धान विक्रय के लिये टोकन की प्रक्रिया को सरल किया जाये ताकि अधिक से अधिक अन्नदाता अपने धान की बिक्री जल्द से जल्द कर सकें। वादानुसार किसानों के धान को प्रति एकड़ 21 किंटल खरीदा जाये। तौल की गड़बड़ी पर जल्द से जल्द करवाई किया जाये। धान खरीदी केंद्र में बारदाने की कमी को दूर करने की मांग रखी गई। बाहरी राज्य मध्य प्रदेश से आने वाले धान को रोका जाये। अनाज व्यापारी कोचियों के द्वारा अवैध रूप से खपाये जाने वाले धान पर भी करवाई की जाये। तहसील कार्यालय घेराव के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गुलशन तिवारी, देवराज किशोर दास वैष्णव, कामदेव जंघेल, ब्लॉक गौकरण जंघेल, तेजराम वर्मा, रोहित यादव, जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, मोतीलाल जंघेल, हेमंत वैष्णव, प्रमोद उईके, केशव दास मिश्रा, कपिनाथ महोचिया, दिलीप महोबिया, नीरज महोबिया, अशोक जंघेल, विजय वर्मा, लिखन जंगल, नरेश नेगी, देवराज लिलहरे सहित अन्य मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page