Advertisement
Uncategorized

लोकसाहित्य संवर्धन के लिए पद्मा साहू सम्मानित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ निवासी शाला संडी की प्रधान पाठक एवं नव उदित साहित्यकार डॉ.पद्मा साहू पर्वणी को छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकनिधि अलंकरण 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित सप्तम अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी को फिरोजाबाद स्थित आईवी इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रघुवीर शर्मा उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमलाकर त्रिपाठी चिकित्सा विभाग बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों एवं विद्वानों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान डॉ. पद्मा साहू पर्वणी ने अभिव्यक्ति सत्र में छत्तीसगढ़ी बोली में अपना परिचय प्रस्तुत करते हुए काव्य पाठ किया। उनकी प्रस्तुति को देश विदेश से आए साहित्य प्रेमियों ने सराहा तथा क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. पद्मा साहू पर्वणी की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पी.सी. लाल यादव, विक्रांत सिंह, डॉ. इंद्राणी साहू सांची, ओमप्रकाश साहू अंकुर, महेंद्र बघेल, डॉ. सियाराम साहू, दुजराम साहू, कोमल गुरु, नीरामनी श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा सहित शिक्षकों साहित्यकारों और परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कर्नाटक, कुवैत, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और देशों से आए साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। समारोह में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page