KCG

रैम्प योजना के तहत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न, युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्गदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैम्प योजना अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम ईडीपी लीप बैच-5 का समापन ग्राम पंचायत विचारपुर ठेलकाडीह में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं महिला उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को व्यवसाय स्थापना एवं प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य शासन की पहल पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायिक संभावनाओं बाजार की जरूरतों और सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, लघु वनोपज, हस्तशिल्प, हथकरघा, धातु निर्माण और सेवा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसाय अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत जिले में संभावित उद्योगों की पहचान और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में व्यवहारिक उदाहरणों और सामूहिक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवसाय संचालन की रणनीतियां समझाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उनसे सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए गए। जिलेभर से करीब 30 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में नई जानकारी और आत्मविश्वास मिला है। कार्यक्रम के संचालन में मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय, डिविजनल समन्वयक तुषार साहू और प्रमेश विजयवार की सक्रिय भूमिका रही। समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page