KCGअपराध

पारिवारिक विवाद कर अशांति फैलाने वाले युवक को भेजा गया जेल

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना छुईखदान पुलिस ने पारिवारिक विवाद और मारपीट कर अशांति फैलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बुढ़ानभाठ निवासी चमन चंदेल (32 वर्ष) के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लगातार विवाद एवं मारपीट कर क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page