पॉलिटिक्स

छग के दीपक को कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक की कमान

सत्यमेव न्यूज/डेस्क. छत्तीसगढ़ के दीपक खत्री को कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक की कमान मिली है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई है. दीपक इससे पहले एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने बेहतर काम कर चुके हैं. इससे पहले श्री खत्री युवा कांग्रेस में सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक थे. संगठन के लिये उन्होंने उड़ीसा, झारखंड, बंगाल, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में काम किया है. पार्टी के प्रति दीपक की सक्रियता को देखते हुये राष्ट्रीय संयोजक की कमान दी गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page