राजनांदगांव

खैरागढ़ जिले में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जनवरी 2023 में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा के 15वें सत्र के मद्देनजर प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर व त्वरित जानकारी तैयार कर शासन/उच्च कार्यालय को समय-सीमा में उपलब्ध कराने कलेक्टर डॉ.जगदीश सोनकर ने आदेश जारी किया है जिसमें जिले में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है. जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि अति आवश्यक होने पर सक्षम अधिकारी से अवकाश व मुख्यालय छोडऩे की स्वीकृति उपरांत ही अवकाश पर प्रस्थान किया जायेगा.

अवकाश अवधि में शासन से प्रश्नों/विभिन्न विभागों/कार्यालयों से स्थानांतरित प्रश्नों की प्राप्ति तथा उत्तर तैयार किये जाने के लिये अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये तथा कार्यालय अवकाश दिवस में भी खुला रखा जाये. विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भेजने के लिये नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर केसीजी सुनील कुमार शर्मा होंगे जिनका दूरभाष क्र. 7000719991 है. नोडल सहायक के रूप में हर्षवर्धन मानिकपुरी जिला नाजिर दूरभाष क्र. 9109419129 को नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page