KCG

राज्यपाल ने किया ऑक्टेव-25 का विधिवत शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में आयोजित ऑक्टेव-25 का राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार की संध्या कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि तीन दिवसीय आयोजन में पूर्वोत्तर भारत के मंजे हुए कलाकार अपनी कला प्रदर्शनी का यहां जौहर दिखा रहे हैं जहां आठ राज्यों की समृद्ध संस्कृति और कला का प्रदर्शन हो रहा जहां पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के लगभग 280 से अधिक कलाकार अपनी लोक पारंपरिक नृत्य शैली और संगीत कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार 21 मार्च से प्रारंभ यह आयोजन रविवार 23 मार्च तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page