KCGछत्तीसगढ़

पुलिस के सार्थक प्रयासों से ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश में 29 लोग हुये सकुशल बरामद

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल 2026 से शुरू इस विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 08 नाबालिग बालक बालिकाओं तथा 21 गुमशुदा व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे अप्रैल माह तक संचालित इस अभियान में जिला पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के साथ साथ गुजरात महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सक्रिय रूप से तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के चलते बिछड़े लोगों को उनके परिवार तक पहुंचाने में सफलता मिली है। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में खैरागढ़ थाना क्षेत्र से ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 बालिका तथा ऑपरेशन तलाश में 03 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया।

छुईखदान थाना क्षेत्र से 03 बालिकाएं और 08 गुमशुदा व्यक्ति गंडई थाना से 03 बालिकाएं और 08 गुमशुदा व्यक्ति साल्हेवारा थाना से 01 बालिका ठेलकाडीह थाना से 01 गुमशुदा व्यक्ति तथा गातापार थाना से 01 गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मानवीय पहल के तहत जब गुमशुदा लोग अपने परिवार से मिले तो परिजनों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ नजर आई। जिला पुलिस का यह अभियान न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रहा है बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ा रहा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश की कार्यवाही पूरे अप्रैल माह निरंतर जारी रहेगी जिससे अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page