धर्म

राज्यपाल को गोबर से निर्मित वैदिक माला पहनाकर दिया गौसंवर्धन का संदेश

खैरागढ़। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन ने सपरिवार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गौसंवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजहित से जुड़े विविध विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान डॉ.जैन ने राज्यपाल को पंचगव्य एवं गोबर से निर्मित वैदिक माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा गौ आधारित उत्पादों की उपयोगिता और उनके पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशालाओं के माध्यम से न केवल गौ संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि गोबर एवं गौमूत्र से निर्मित उत्पादों के जरिए स्वदेशी और प्राकृतिक जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्यपाल रामेन डेका ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि गौशालाएं सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने गौ आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी पहल बताया। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ और गौसंवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page