KCG

रैंप योजना से खैरागढ़ में उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा

खैरागढ़। उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत खैरागढ़ में रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत दो दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य शासन की पहल के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के सहयोग से चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा संचालित किया गया जिसमें कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें महिला उद्यमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक व्यवसायिक तकनीकों वित्तीय समझ और बाजार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। पहले दिन प्रतिभागियों की व्यावसायिक गतिविधियों को समझते हुए उनके अनुभवों पर चर्चा की गई। इसके बाद मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय ने सरकारी योजनाओं व्यापार विस्तार वित्तीय प्रबंधन डिजिटल उपकरणों के उपयोग जीएसटी और कानूनी प्रक्रियाओं के साथ गुणवत्ता नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे दिन ब्रांडिंग मार्केटिंग रणनीतियों ग्राहक जुड़ाव ई-कॉमर्स सरकारी ई-मार्केट प्लेस (GeM) निर्यात की तैयारी और सप्लाई चेन प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन सत्र आयोजित हुए। वहीं रोहित शर्मा ने मार्केट लिंकेज और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) की संभावनाओं को व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया सब्सिडी एवं कार्यशील पूंजी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।समापन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू, डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा और जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रणय बघेल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उद्यमियों को योजनाओं का बेहतर लाभ उठाने और उद्योग विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। आयोजन संस्था चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page