KCGपॉलिटिक्स

युवा मोर्चा संगठन की ताकत, युवा जिम्मेदारी से करें काम- विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा छुईखदान की नई टीम की घोषणा के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों का जिला भाजपा कार्यालय में परिचय एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नव नियुक्त पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ऊर्जा और शक्ति का केंद्र है। युवाओं को संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि भाजपा जैसे राष्ट्रवादी संगठन में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेषर साहू ने कहा कि छुईखदान युवा मोर्चा की नई टीम से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विक्रांत सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में दायित्व कार्यक्षमता, व्यवहार और सक्रियता के आधार पर मिलता है। जो कार्यकर्ता समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करता है संगठन में उसकी पहचान स्वतः बनती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर भाजपा की सरकार होने के कारण युवा मोर्चा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और उसे संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन शशांक ताम्रकार ने किया। इस अवसर पर आनंद सिन्हा, आलोक श्रीवास, रोशन चंद्राकर, शुभम विश्वास, सूरज वर्मा, सन्नी महोबिया, रेखचंद जंघेल, दुष्यंत जंघेल, सूरज मंडावी, तुषार साहू, प्रकाश साहू, रवि चंद्राकर, अभिजीत चंद्राकर, लोमेश जंघेल, गौकरण साहू, राघवेंद्र जंघेल, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page