पॉलिटिक्स

मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज़/पांडादाह. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में शुक्रवार 10 मार्च को मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों के उद्योगपति अडानी को कर्ज देने के कारण एसबीआई और एलआईसी के खाताधारकों की जमापूंजी पर मंडरा रहे खतरे तथा मंहगाई के विरोध में खाली गैस सिलेंडर के साथ धरना प्रदर्शन किया गया. भंडारपुर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार द्वारा आयोजित आंदोलन में डोंगरगढ़ विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री गौतमचंद जैन, उपाध्यक्ष भीखम सिन्हा, जनपद सदस्य ममता साहू, अनुसूईया नागपुरे, रिंकू महोबिया, लीलाधर वर्मा, दिवेन्द्र साहू, प्रकाश मंडावी, मधुसूदन साहू, अश्वनी टंडन, शिवानंद यादव, श्रवण चक्रधारी, संतोष साहू, कुम्भ लाल सिन्हा, दुलेश वर्मा, बलकरण वर्मा, चन्द्रेश शर्मा, दुर्गेश सिन्हा, राजेश वर्मा, राकेश वेरम, जगन सेन, संतोषी सेन व कविता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page