KCG

मिशन संडे पहुंचा जमीनी हकीकत पर- सड़क अधूरी, सफाई गायब – पार्षद की चुप्पी पर जनता का वार, चुनाव के बाद लापता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के निर्देश पर मिशन संडे की टीम ने रविवार को धरमपुरा वार्ड क्रमांक 11 की गलियों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने निचले और पिछड़े तबके के लोगों की व्यथा को नज़दीक से महसूस किया।

टीम ने देखा कि वार्ड की सड़कें अधूरी हैं और सफाई की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने बताया कि कचरा महीनों से पड़ा रहता है और कोई नहीं उठाने आता। शौचालय की सुविधा भी नहीं है। एक महिला ने कहा क्या हम इंसान नहीं हैं?

महिलाओं और पुरुषों ने अपनी पीड़ा साझा की और पार्षदों पर आरोप लगाया कि वे चुनाव के बाद लापता हो जाते हैं। एक महिला ने भावुक होकर कहा, “हमने जिन्हें जिताया, वही अब हमारी गलियों में नहीं आते मिशन संडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने नगर पालिका के सीएमओ श्री नरेश वर्मा से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गंदगी हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। अधूरी सड़क को जल्द पूरा करने और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया गया। नेताप्रतिपक्ष दीपक देवांगन ने कहा कि वे लगातार शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर नगर पालिका द्वारा बुनियादी सुविधाओं दिए जाने के संबंध में निरीक्षण करेंगे और नगर पालिका प्रशासन को आईना दिखाने का काम करेंगे। इस जन-सुनवाई में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पार्षद दिलीप लहरें, पूरन सारथी, भूपेंद्र वर्मा, भारत चंद्राकर, रविंद्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, महेश यादव, शेखर दास वैष्णव, सुदर्शन ढीमर, नरेश सिन्हा सहित मिशन संडे की पूरी टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page