KCG

मिनीमाता के सामाजिक सरोकार आज भी प्रेरणादायी- हर्षिता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पंचायत देवरी में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं ममतामयी मिनीमाता की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिनीमाता चबूतरा में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुई। विधायक श्रीमती बघेल ने मिनीमाता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक एवं जनसेवा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, जीवन दर्शन और सामाजिक सरोकार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मूढ़ीपार अध्यक्ष तेजराम वर्मा, देवरी सरपंच गंगोत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष होरी लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्की क्षत्रिय, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा, गाड़ाघाट जंगल सरपंच कमलेश वर्मा, देवकांत यदु, रामाधार वर्मा सहित सतनामी समाज के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page