अपराध

अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी नेहा पाण्डेय व एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. इसी क्रम में रविवार 4 सिंतबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक ग्राम शिकारीटोला स्कूल के पास पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी अनुज वर्मा पिता रघुवीर वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी शिकारीटोला थाना ठेलकाडीह के कब्जे से 8 बोतल गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमत 3200 रूपये को जप्त कर लिया है वहीं दूसरी ओर ग्राम शिकारीटोला की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में काले रंग के बैग में अवैध शराब रखकर परिवहन कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी भोजराम निषाद पिता अगनू राम उम्र 25 साल निवासी कोलेन्द्रा थाना डोगरगढ़ को घेराबंदी कर पकडक़र उसके कब्जे से 8 बोतल गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमत 3200 रूपये व मोटर सायकल क्र.सीजी 08 एजी 1119 को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, सउनि रोहित रजक एवं थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page