
जालबांधा। महावीर जयंती के अवसर पर जालबांधा (करमतरा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का कार्य करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को समाज के हित में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। शिविर की सफलता में आसपास के ग्रामीणों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। शिविर में महावीर, प्रभुदास साहू, जगेसर साहू, संजय साहू, मुकेश कुमार, खेमदास, गोपाल, चंद्रशेखर, कुलदीप, पवन, मनोज, जगेश, योगेश कुमार सहित समस्त आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
