Uncategorized

मरम्मत के नाम पर खर्च हुई राशि, फिर भी नहीं सुधरी सड़क की हालत

खैरागढ़। नगर की सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई गई मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ईतवारी बाजार से किल्लापारा-टेंपो चौक तक सड़क मरम्मत के अगले ही दिन डामर उखड़ने लगा और पुराने गड्ढे फिर नजर आने लगे। इससे मरम्मत कार्य पर खर्च की गई राशि और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के प्रभाव से बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद इसी दौरान सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया। बारिश और वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच मरम्मत की परत टिक नहीं पाई और डामर उखड़कर सड़क पर बिखर गया।*बिखरी गिट्टी से हादसों का खतरा*सड़क पर जगह-जगह बिखरा डामर और गिट्टी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। खासकर दोपहिया और साइकिल चालकों के फिसलने तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मरम्मत के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरम्मत के एक-दो दिन में ही सड़क की परत उखड़ने से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य के समय निर्धारण और विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पीडब्लूडी अधिकारी मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच करें और सड़क की तत्काल सुधार करवाएं ताकि सरकारी राशि का सदुपयोग हो सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page