KCG

मध्यान्ह भोजन के कारण अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं छात्र

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के नवागांव स्कूल में मध्यान्ह भोजन करने के बाद छात्रों को अपनी थाली स्वयं धोनी पड़ रही है। छात्र अपनी थाली स्कूल परिसर में नहीं बल्कि स्कूल से लगभग 500 मीटर दूर तालाब में थाली धोने जाते हैं जहां बारिश का लबालब पानी भरा हुआ है, ऐसे में एक गलती से मासूम बच्चें किसी अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं। बता दे कि जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नवागांव का तालाब पानी से लबालब हो गया है ऐसे में स्कूली बच्चों का वहां जाना खतरे से खाली नहीं है। केवल एक ही नहीं बल्कि जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में इस तरह की घटना देखने को मिलती है कि स्कूली बच्चें मध्याह्न भोजन करने के बाद स्वयं अपनी थाली धोते हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। पाठकों को बता दे कि स्कूलों में बर्तन को धोने की जिम्मेदारी स्व.सहायता समूह की होती है। उसके बाद भी बच्चों से बर्तन धुलाने का काम करवाया जा रहा है। ऐसे में शासन की योजनाओं की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है और प्रशासन मौन होकर देख रहा है। प्राथमिक व माध्यमिक शाला नवागांव में भी मध्याह्न भोजन महिला समूह बना रही है परंतु थालियां बच्चों से धुलाया जा रहा है वह भी स्कूल परिसर से बाहर तालाब में बच्चें थाली धोने मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page