
सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन (मन्नू) चंदेल ने की है। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन चंदेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर करती है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी अय्युब कुरैशी, चेतन देवांगन, गुलशन तिवारी, लियाकत अली, रोहित पुलस्य, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, फिरोज मेमन, रितेश अग्रवाल, टिकम साहू, गोवर्धन साहू, ताराचंद बंजारे, दिलीप नागवंशी, सुखनंदन चतुर्वेदी, दिनेश रजक, इसराइल खान, निरंजन धनकर, घुरेलाल नागवंशी, बेदराम वर्मा, रमशिला मिर्चे, तिलक वर्मा, जयकुमार धनकर, कन्हैया कुर्रे, चुरावन छेदैया, सुकदास डहरिया, झंगलू साहू, नरसिंग साहू, आत्मा वर्मा, सौरभ साहू, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

