
80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से शुरू किया स्वरोजगार
खैरागढ़। छुईखदान निवासी चंचल तिवारी ने छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना का लाभ लेकर अपना फैंसी स्टोर शुरू किया है। योजना के तहत मिली 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से उन्होंने महिलाओं के श्रृंगार, सौंदर्य प्रसाधन और फैंसी सामग्री का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। चंचल ने बताया कि योजना से मिली सहायता ने उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद की। इससे उन्हें आय अर्जित करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया। उनकी यह पहल अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार की प्रेरणा बन रही है।