KCG

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। एसबीआई आरसेटी खैरागढ़ में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त कलेक्टर सुमन राज और उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन कर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुभवों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर सुमन राज ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उत्साह और सीखने की लगन की सराहना की। उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरसेटी के माध्यम से महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। इस अवसर पर आरसेटी फैकल्टी अभिषेक तिवारी और कार्यालय सहायक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page