KCG

बुंदेली में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 3.415 बल्क लीटर शराब जब्त

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने ग्राम बुंदेली में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.415 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब और बिक्री से प्राप्त नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बुंदेली स्थित पानी टंकी के पास खार रोड में दबिश दी गई। मौके पर तारण धुर्वे (39) निवासी बुंदेली को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से विभिन्न मात्रा में देशी प्लेन शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 1,940 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला कायम किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page