राजनांदगांव

भरत को जिला साहू संघ के मीडिया प्रभारी की कमान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. राजनांदगाव जिला साहू समाज के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शिक्षक भरत साहू को बनाया गया है. सचिव मिलन साहू ने बताया कि जिला साहू भवन राजनांदगांव में अध्यक्ष भागवत साहू व संयोजक के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई जिसमें विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया. इस दौरान भरत साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. बता दे कि भरत साहू इसके पूर्व अविभाजित राजनांदगांव जिले के पेंड्रीकला मंडल के युवाध्यक्ष एवं ग्राम इकाई साहू समाज के सचिव भी रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page