Uncategorized

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों के लिए आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

खैरागढ़। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य समिति जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सहयोग से रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ.ओ.पी. गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ.अनिल शुक्ला, विशेष अतिथि जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सोनल ध्रुव, मेडिकल ऑफिसर डॉ.पंकज वैष्णव, सहायक नोडल अधिकारी नागेश सिमकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, मानसिक तनाव एवं अन्य मानसिक समस्याओं की पहचान, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के प्रति प्रेरित करना था साथ ही विद्यार्थियों को मानसिक समस्याओं के समाधान हेतु उचित परामर्श एवं उपचार लेने के महत्व से अवगत कराना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करने पर बल दिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.ध्रुव ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में बताते हुए कहा कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए 24 घंटे परामर्श सहायता प्राप्त की जा सकती है। मेडिकल ऑफिसर डॉ.पंकज वैष्णव ने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। सहायक नोडल अधिकारी व आरएमओ नागेश सिमकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी भी की जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संचालन सहा.प्रा.भबीता मंडावी ने किया। विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता में मोनिका यादव ने प्रथम, भोज कुमारी ने द्वितीय तथा दिव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्या धीमर एवं पलक शर्मा ने प्रथम स्थान, ईशा साहू एवं मुस्कान ने द्वितीय स्थान तथा पायल देवांगन एवं तृप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ से वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एन.के. देवांगन, डॉ.जे. के.साखरे, सुरेश कुमार आडवानी, यशपाल जंघेल, सतीश कुमार, श्रीमती सृष्टि वर्मा, श्रीमती मनीषा, श्रीमती मोनिका डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया व शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ से डॉ.मेधाविनी तुरे, डॉ.कौशल साहू, मानिक चंद बंजारे, अजय वर्मा, दुर्वासा सिन्हा, सुश्री सौम्या गुप्ता, श्रीमती वर्षा साहू, सुश्री शिखा जोशी, सुश्री मैथिली पटेल, सौरभ साहू, वासुदेव साहू एवं लक्ष्मीकांत साहू सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। दोनों महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page