KCG

फैशन शो और बालमेले की धूम से गूंजा प्राथमिक विद्यालय नवागांव कला

खैरागढ़। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव कला खैरागढ़ में बाल कैबिनेट के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में बालमेला एवं आकर्षक फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह, उमंग और खुशियों से गुलजार रहा। बालमेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई वहीं मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों ने मेले को और भी आकर्षक बनाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फैशन शो रहा जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।आयोजन में पालकों, पूर्व विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं शाला परिवार की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सिंह ठाकुर एवं सहायक शिक्षक श्रीमती नैना वर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।शाला परिवार ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग एवं स्वावलंबन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page