KCG

विजयी सदस्यों को साधने में जुटे जिला-जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के दावेदार, ग्रुप बनाकर तीर्थाटन के लिए रवाना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद जिला व जनपद पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने चिन्हित दावेदार अपने विजयी सदस्यों को साधने में जुट गये है। पुष्ट खबर है कि जिला-जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के दावेदार ग्रुप बनाकर तीर्थाटन के लिए रवाना हो गये है, इनमें अधिकांश सत्तारूढ़ भाजपा के निर्वाचित सदस्य शामिल है जिन्हें कुछ निर्दलीय सदस्य साथियों का भी साथ मिल रहा है। इस बार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में बुरी तरह हार के बाद कांग्रेस चारों खाने चित्त है ऐसे में खैरागढ़ जिले के जिला पंचायत के साथ ही दो जनपद खैरागढ़ और छुईखदान में बहुमत के बाद भाजपा के समर्थित उम्मीदवार ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर काबिज हो सकते हैं।

जिला पंचायत में जीत के बाद भाजपा खेमे से लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य बनी श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। प्रियंका ने दोनों बार लोधी बाहुल्य जिला पंचायत क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में प्रियंका ने अपने ही सहनाव पूर्व विधायक गिरवर जंघेल की भतीजी बहू प्रियंका कामदेव जंघेल को और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव लड़ चुके मोतीलाल जंघेल की बहू कविता अशोक जंघेल को चुनाव हरा कर न केवल जातिगत वोटों में सेंधमारी की है बल्कि अपने व्यक्तित्व से जनमानस को प्रभावित भी किया है।

जिला पंचायत चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत सिंह के नाम की इकलौती चर्चा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए चल रही है। विक्रांत ने भी लगातार दूसरी बार जिला पंचायत का चुनाव जीता है। इस बार विक्रांत ने क्षेत्र बदलकर चुनाव लड़ा और सर्वाधिक मतों से विजयी हुये है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page