KCG

पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. केसीजी पुलिस टीम ने नशे के विरुद्ध अपनी सख्त कार्यवाही जारी रखते हुये दो आरोपियों को अवैध गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है। 7 जून को मुखबिर सूचना पर वार्ड नं 9 छुईखदान में रेड कार्यवाही कर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा। पहले मामले में आरोपी राजेश चंद्राकर पिता नरसिंह उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड नं9 कनक नगर छुईखदान को 145 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। दूसरे मामले में आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण वैष्णव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं 09 कनक नगर छुईखदान को 125 ग्राम गांजा के साथ बिक्री करते पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना छुईखदान में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस टीम की इस कार्यवाही से नशे के विरुद्ध लड़ाई में एक और सफलता हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page