राजनांदगांव

शराब पिलाने के लिये चखना दुकान चलाने वाले 7 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ के विभिन्न स्थानों में मुतेड़ा नवागांव, धनेली तिराहा सहित लालपुर शराब दुकान के पास लोगों को शराब पीने के लिये साधन उपलब्ध कराने वालों (चखना दुकान संचालको) पर पुलिस की टीम ने कार्यवाही कर आरोपियों पर नकल कसते हुये कार्यवाही की जिसमें लकेश्वर वर्मा पिता रामचंद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुतेड़ा, विकास चन्द्राकर पिता जयराम उम्र 48 वर्ष निवासी अमलीपारा खैरागढ़, शशि रामटेके पिता सेवक रामटेके उम्र 37 वर्ष आंबेडकर वार्ड खैरागढ़, भारत रजक पिता पन्ना रजक उम्र 48 वर्ष निवासी बरेठपारा खैरागढ़, संतोष पाल पिता महादेव पाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मंडला एवं संदीप यादव पिता स्व.सुंदरलाल उम्र 27 वर्ष निवासी बरेठपारा खैरागढ़़ को गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 (सी) के आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर मामला विवेचना मे लिया गया हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page