राजनांदगांव

खैरागढ़ एसडीओपी का हुआ तबादला

लालचंद मोहले होंगे नये एसडीओपी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नये जिले के गठन पश्चात खैरागढ़ एसडीओपी दिनेश सिन्हा का तबादला हो गया है. अब लालचंद मोहले खैरागढ़ के नये एसडीओपी होंगे. गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में प्रदेश के 39 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें खैरागढ़ भी शामिल है. खैरागढ़ अनुविभाग में पदस्थ एसडीओपी दिनेश सिन्हा का स्थानांतरण उप पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर में हुआ है तथा श्री सिन्हा के स्थान पर नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर में पदस्थ लालचंद मोहले खैरागढ़ के नये एसडीओपी होंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page