Uncategorized

पिपरिया में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न, 656 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालक आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में पिपरिया प्राथमिक शाला प्रांगण में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व सभापति घम्मन साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. प्रशांत झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी एवं होम्योपैथी जैसी पद्धतियां रोगों के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी सहायक हैं। उन्होंने नागरिकों से नियमित योगाभ्यास करने, संतुलित दिनचर्या अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर में कुल 656 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी समस्याओं, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी, रक्तचाप सहित विभिन्न दीर्घकालिक बीमारियों से बचाव एवं उपचार के संबंध में परामर्श दिया। आयुष विभाग की ओर से लगभग 250 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयुष काढ़ा वितरित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 84 लोगों का रक्त परीक्षण तथा 62 लोगों की नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से अतिथियों द्वारा 10 वृद्धजनों को छड़ी तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधि वितरण, रक्त परीक्षण, नेत्र जांच तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page