
टोला गांव में हुआ आयोजन, गांधी-शास्त्री के विचारों को किया गया याद; लोकतंत्र बचाओ अभियान की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
टोला गांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा ग्राम टोला में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा सामूहिक माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।इसके पश्चात सद्गुरु कबीर सामुदायिक मंगल भवन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक खैरागढ़ श्री गिरवर जंघेल, पीसीसी डेलीगेट मोतीलाल जंघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजू चंदेल, मोहम्मद खान, जिला कांग्रेस महामंत्री मिहिर झा, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, भीखम छाजेड़, आकाशदीप सिंह गोल्डी, राजभान लोधी, जिला सचिव सुबोधकांत पांडे, प्रवीण पारख, अशोक जंघेल, रिंकू गुप्ता, प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव कामदेव जंघेल, ब्लॉक कांग्रेस मुढ़ीपार अध्यक्ष तेजराम वर्मा, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल तथा गंडई ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।इसी क्रम में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर वैष्णव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष किशन दास कोसरे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती महोबिया, कमलेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष लिखन जंघेल, शैलेंद्र क्षत्री, रिंकू महोबिया, महिला कांग्रेस खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अनुभा चंद्राकर, जनपद सदस्य खेमलता साहू, पूर्व जनपद सदस्य खेमेश्वरी वर्मा, द्रोपदी वर्मा, गीता यादव, टोला गांव के सरपंच देवेंद्र साहू, सेक्टर अध्यक्ष डीलें साहू, ब्लॉक कांग्रेस खैरागढ़ से किशन रजक, नगर पालिका खैरागढ़ उपाध्यक्ष रज्जाक खान, नरेंद्र सेन, सेवादल से कोमल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, यतिंद्रजीत, छोटी नदीम मेमन, सुरती दास, पिलेश्वर दास, अनिल साहू, घनश्याम साहू, टीकम साहू, एवन साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकतंत्र बचाओ अभियान की बनाई कार्ययोजना
कार्यक्रम के बाद भोजन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को बूथ एवं जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी ने कांग्रेस की सदस्यता ली*कार्यक्रम के दौरान डमरी निवासी एवं शिक्षा विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए श्री अलख बंजारे ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं
कांग्रेसजनों को भेंट किए स्मृति चिह्न
कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं कांग्रेसजनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज, राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।