अपराध

चोरी की बाइक बेचने के फिराक में घुम रहे दो चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

बिलासपुर जिले से चोरी की बाइक बेचने केसीजी में आये शातिर चोर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. चुनाव के करीब आने पर पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाये हुए है. इस दौरान मोहगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की मोहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरकुंड के आसपास 02 व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल मे घुम रहे तथा चोरी की बाइक बेचने ग्राहक खोज रहे हैं. सूचना मिलने पर मोहगांव थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक टीम तैयार कर मगरकुण्ड रवाना किया गया. मगरकुण्ड गांव के तालाब पास 02 व्यक्ति बिलासपुर पॉसिंग मोटर सायकल मे मिले जिनका नाम पूछने पर अपना नाम अनुराग गढेवाल पिता अजय गढेवाल उम्र 19 वर्ष निवासी पेन्ड्रीडीह थाना हिर्री जिला बिलासपुर तथा धनराज गढेवाल पिता नारायण प्रसाद गढेवाल उम्र 20 वर्ष निवासी लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर का बताया गया. पुलिस द्वारा दोनों व्याक्ति को पकड़े वाहन के संबंध मे दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया और गोलमोल जवाब देने लगे. लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बिलासपुर जिलें के थाना कोटा एवं तखतपुर क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया. आरोपियों ने यह बताया की मोहगांव क्षेत्र में पूर्व परिचित होने से चोरी के मोटर सायकल को बिक्री करने की ग्राहक ढूंढ रहे थें. दोनों आरोपियों के पास से पैशन प्रो. किमत 35000 रूपयें व ड्रीम युगा कीमत 45000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया. संपूर्ण कार्यवाही में थाना मोहगांव पुलिस की भूमिका सराहनीय रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page