अपराध

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कारवाई करने रविवार को अभियान चलाया गया. पुलिस को सूचना मिली की पिपरिया निवासी शोएब खान उर्फ पिता स्व.शमसुद्दीन खान उम्र 32 वर्ष के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने नियत से शराब को घर में छुपा के रखा हैं. सूचना के आधार पर खैरागढ़ पुलिस द्वारा टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया. कार्यवाही में आरोपी शोएब खान के कब्जे से कुल 4800 रूपयें कीमत की 12 बाॅटल को जप्त किया गया. उक्त आरोपी से शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध लायसेंस की मांग की गई. आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध लायसेंस नहीं होने की बात कही गई और शराब बिक्री करने जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया. उक्त संपूर्ण कार्यवाही में खैरागढ़ मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शंकर कारूनिक, कोमल मिंज, आरक्षक मणिशंकर वर्मा, प्रदीप यादव, विजय कुर्रे, शिवलाल वर्मा, प्रदीप धनकर एवं सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टैलेश सिंह, आरक्षक चंद्रविजय सिंह, त्रिभुवन यदु, सत्यानारायण साहू, कमलकांत साहूू, जयपाल कैवर्त व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page