KCG

पटाखे से बारूद निकालकर जलाना पड़ा भारी, चिंगारी से 11 वर्षीय बालक झुलसा

खैरागढ़। दीपावली के दौरान पटाखों के साथ लापरवाही एक मासूम के लिए भारी पड़ गई। नगर के सोनेसरार वार्ड में मंगलवार शाम पटाखे से बारूद निकालकर जलाने के दौरान अचानक उठी चिंगारी की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक झुलस गया। हादसे में उसका चेहरा और बायां हाथ प्रभावित हुआ है। परिजनों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बालक की हालत फिलहाल स्थिर है। मिली जानकारी अनुसार सोनेसरार वार्ड निवासी पोषण मार्कण्डे (11 वर्ष) पिता भुवन मार्कण्डे कक्षा चौथी का छात्र है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह घर के बाहर एक पटाखे से बारूद निकालकर उसे जला रहा था। इसी दौरान बारूद के आग के संपर्क में आते ही अचानक तेज चिंगारी उठी और बालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसका चेहरा और बायां हाथ झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बिना देर किए बालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा है। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को पटाखों के साथ अकेला न छोड़ें तथा आतिशबाजी के दौरान उनकी निगरानी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page