KCG

निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक शोभन सूत्रधार मिलेगे विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में  

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केसीजी जिले के विधानसभा क्षेत्र 73 खैरागढ़ तथा 74 डोंगरगढ़ (आंशिक) विधानसभा सभा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक शोभन सूत्रधार (आईआरएस ) से मिलने के स्थान में परिवर्तन किया गया है, पहले व्यय प्रेक्षक लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ के रेस्ट हाउस में व्यय से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए मिलते थे लेकिन अब व्यय प्रेक्षक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस (बैठक हॉल) खैरागढ़ मे प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे मिलेंगे इसके लिये उक्त समय व स्थान निर्धारित किया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page