Uncategorized

नगर पालिका खैरागढ़ की रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता 22 को

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के संयोजन में “स्वच्छता ही सेवा” थीम पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता नगर के सभी माँ दुर्गा पंडालों में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा नंद चंद्राकर ने बताया कि प्रतियोगिता की मुख्य थीम गीला कचरा सूखा कचरा एवं स्वच्छ भारत पर आधारित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष तौर पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वच्छता संदेश को समाज में फैलाने और आम जनों को जागरूक करने का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page