राजनांदगांव

भागवत कथा का श्रवण करने अविमुक्तेश्वरानन्द स्वामी पहुंचेंगे खैरागढ़

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ में स्व.देवव्रत सिंह की स्मृति में आयोजित भागवत ज्ञान महायज्ञ में का श्रवण करने ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज सोमवार को खैरागढ़ पहुंचेंगे. अविमुक्तेश्वरानन्द दीपावली पर्व के दिन सोमवार 24 अक्टूबर की प्रात: खैरागढ़ पहुंचेंगे.

सोमवार की सुबह दर्शन पूजन, दीक्षा गोष्ठी पश्चात् 10 बजे खैरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे. अविमुक्तेश्वरानन्द का कवर्धा के सहसपुर लोहारा होते हुये गडई तथा छुईखदान से सुबह 11:30 बजे खैरागढ़ आगमन होगा और रानी रश्मि देवी नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में शामिल होंगे और दिवंगत देवव्रत सिंह के निवास स्थान में पादुका पूजन करेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page