KCG

खैरागढ़ विधायक ने स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बच्चों संग मनाया शाला प्रवेश उत्सव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने आज शासकीय प्राथमिक शाला एटिकसा, खोंघा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भूरसाटोला में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का विधिवत पूजा-पाठ कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में भी वे शामिल हुईं। कार्यक्रम में अतिथियों का फूल-माला से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। शिक्षा से ही हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, जनपद सदस्य हेमकल्यानी देवेंद्र तोड़े, लक्ष्मी संदीप सिरमौर, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू, संतोषी मदन साहू (सरपंच), लक्ष्मी दास जोशी (पूर्व सरपंच) व पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page