Advertisement
KCG

वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत, युवाओं को जल संरक्षण से जोड़ने पहल

खैरागढ़. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘माई भारत’ पोर्टल के सहयोग से राष्ट्रव्यापी “वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यम के जरिए जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वीडियो चैलेंज, क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार, ‘माई विलेज चैलेंज’ के तहत राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 से 60 सेकेंड का वीडियो किसी भी भाषा में तैयार कर ‘माई भारत’ पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। वीडियो का अधिकतम आकार 25 एमबी निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही “विकसित भारत-जीरामजी क्विज” का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को 10 मिनट में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्नों का सफलतापूर्वक उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसका उद्देश्य वीबी-जीरामजी एक्ट 2025 के तहत समावेशी विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण प्रगति को दर्शाने वाला सृजनात्मक लोगो तैयार करना है। चयनित श्रेष्ठ लोगो का आधिकारिक उपयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार तक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। युवाओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है, ताकि वे डिजिटल माध्यम से जल संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page