KCG

नए धान खरीदी केंद्रों का हुआ विधिवत शुभारंभ, जिपं उपाध्यक्ष ने किसानों का किया स्वागत

खैरागढ़। ब्लॉक के नवीन सेवा सहकारी समितियों अंतर्गत देवारीभाठ, मदराकुही, पांडुका, बघमर्रा एवं धनगांव धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रों का दौरा कर किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा स्वयं धान तौलकर खरीदी प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं सुगम बनाई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों द्वारा एक एकड़ में निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा नहीं बेच पाने की स्थिति में शेष अंतर की राशि भी 21 क्विंटल के मान से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराना है। नए खरीदी केंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लखन साहू, जिला भाजपा मंत्री जंत्री साहू, जनपद सदस्य खेमराज जैन, कोमल वर्मा, देवकुमार सेन, आदर्श सिंह, मनोज सिन्हा, जगेशर वर्मा, संजय पारख, पुकराम सिन्हा, परमानंद साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page