Uncategorized

दिवंगत पत्रकार प्राकृत शरण सिंह की जयंती पर सिविल अस्पताल में हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार स्व.प्राकृत शरण सिंह की जयंती के अवसर पर नगर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने सिविल अस्पताल पहुँचकर मरीजों को फल एवं एनर्जी ड्रिंक का वितरण किया। कार्यक्रम का संयोजन स्वयंसेवी मंगल सारथी ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्व.सिंह के अनुज भागवत शरण सिंह, स्वयंसेवी शमशुल होदा खान, अनुराग शांति तुरे, राजू यदु, उमेंद पटेल, अमीन मेमन, गौतम सोनी, गोविंद पटेल, उत्तम दशरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से बीएमओ डॉ.विवेक बिसेन, डॉ.पंकज वैष्णव, डॉ.सिमकर और संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। इस अवसर पर दुर्ग स्थित सूर्य पथ फाउंडेशन गणित माध्यम स्कूल में भी स्व.प्राकृत शरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वे संस्था के फाउंडर मेंबर थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संचालक राजेश पवार ने बताया कि स्व.सिंह सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण, अत्यंत मिलनसार और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी थे। इसी कारण उन्हें चाहने वालों की संख्या हमेशा बनी रही।
स्व.प्राकृत शरण सिंह ने भोपाल, बड़वानी, रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और खैरागढ़ सहित कई शहरों में प्रतिष्ठित अखबारों एवं पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवाएँ दीं। वे अपनी सादगी, ईमानदारी और संवेदनशील लेखन शैली के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page