KCG

थाना खैरागढ़ पुलिस की जुआ के खिलाफ कार्रवाई, 06 जुआरी गिरफ्तार

खैरागढ़। जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक केसीजी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खैरागढ़ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरागढ़ पुलिस ने ग्राम सिंगारघाट में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2150 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है। प्राप्त जानकारी अनुसार 5 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध पतासाजी के लिए रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंगारघाट दैहान के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। इस दौरान कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए जबकि 6 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में हुसैन वर्मा (26 वर्ष) निवासी कुशियारी, दिनेश साहू (25 वर्ष), सुशील भाण्डेकर (23 वर्ष), टिकेन्द्र कुमार मेश्राम (27 वर्ष), मनोज निषाद (35 वर्ष) तथा सुरेन्द्र निषाद (40 वर्ष) सभी निवासी सिंगारघाट शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश एवं 2150 रुपये नगद जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों को 5 नवंबर 2026 को रात्रि 10:55 बजे गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत मुचलके पर रिहा किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page