
जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिला अनुविभाग और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ जलभराव या किसी भी प्राकृतिक आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। प्रशासन के अनुसार मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए सभी संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे सतर्क हैं और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर ली गई है। आमजन से प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने अफवाहों से बचने तथा जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07820-299631 तथा पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 94792-47401 जारी किया गया है। वहीं अनुविभागीय स्तर पर खैरागढ़ एसडीएम कार्यालय के लिए 07820-299315 एवं 8839474206, जबकि गंडई-छुईखदान एसडीएम कार्यालय के लिए 07743-263530 एवं 9407620657 पर संपर्क किया जा सकता है। तहसील स्तर पर खैरागढ़ के लिए 07820-224230, छुईखदान के लिए 07743-263503, गंडई के लिए 07743-260506 तथा साल्हेवारा के लिए 07743-299647 एवं 9009832630 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें ताकि राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित किया जा सके।
