KCGछत्तीसगढ़

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खैरागढ़ में जश्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खैरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शहर के राजीव चौक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। जीत की खुशी में पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की नीतियों विकास कार्यों और जनविश्वास की जीत बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि यह परिणाम आम जनता के विश्वास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव है। भाजपा ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ कार्य किया है जिसका समर्थन हर वर्ग से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर घम्मन साहू, बिसेसर साहू, आयश सिंह बोनी, ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, टी.के. चंदेल, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, विकेश गुप्ता, श्यामसुंदर साहू, डोरे लाल साहू, नीलिमा गोस्वामी, प्रीति यादव, आलोक श्रीवास, विनय देवांगन, प्रेम सागर गुप्ता, यतीश सिंह, पंकज ठाकुर, हर्षवर्धन वर्मा, अजय जैन, प्रकाश सिंह, संजय शर्मा, पीताम्बर वर्मा, अनुज देवांगन, आयूब सोलंकी, वंदना टांडेकर और नीलम राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page