KCG

खैरागढ़ के वनाँचल ग्राम बैगाटोला में हुआ रक्तदान महाशिविर का आयोजन

सत्यमेव जयते खैरागढ़। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर ग्राम बैगाटोला में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मेरा युवा भारत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं जनसेतु सेवा संस्थान खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय पेंड्री राजनांदगांव के ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने संभाली। शिविर में 38 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल में अपनी सहभागिता निभाई। पहली बार रक्तदान करने वाले ग्राम पंचायत बैगाटोला के सरपंच प्रतिनिधि कुंभलाल सिन्हा ने युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया वहीं शासकीय मिडिल स्कूल के शिक्षक लोकेश साहू और टीकम वर्मा ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया है। ग्राम बैगाटोला के युवाओं के उत्साह और सक्रिय भागीदारी से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन टिकेंद्र वर्मा एवं ताम्रध्वज वर्मा ने किया जबकि आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत बैगाटोला का उल्लेखनीय सहयोग रहा है। शिविर के समापन पर मेडिकल कॉलेज एवं ब्लड बैंक की टीम ने जनसेतु सेवा संस्थान खैरागढ़ सहित सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है बल्कि समाज में सेवा और मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त बनाता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page